मांडर : एनएच-75 में टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार रात को एक वाहन के धक्के से बाइक सवार पुष्पा उरांव 35 वर्ष की मौत हो गई। वह लातेहार के आबर सुइया टोला की रहनेवाली थी। बताया जा रहा है कि पुष्पा उरांव पति पप्पू उरांव अपने बहन व बहनोई के साथ मुड़मा मेला देखने जा रही थी। इसी क्रम में टोल प्लाजा के निकट पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया। जिससे सड़क पर गिरने से पुष्पा उरांव की मौत हो गई। हादसे में पुष्पा के बहन व बहनोई को भी चोटें आई हैं।
Our Visitor
0
3
9
0
9
8
Views Today : 69
Total views : 51147