spot_img
Homeप्रदेशबालूमाथ में डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसी ने किया शोक...

बालूमाथ में डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसी ने किया शोक व्यक्त ।

टीपू खान बालूमाथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आमिर हयात ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. सिंह को भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के स्तंभ के रूप में याद करते हुए कहा कि उनका योगदान देश के विकास के लिए अद्वितीय और अमूल्य था।श्री हयात ने अपने वक्तव्य में कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी ने भारत को आर्थिक सुधारों की दिशा में एक नई ऊंचाई दी।

उनका नेतृत्व और सादगी हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उनका जाना न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार एवं प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस मौके पर वरिष्ट कांग्रेसी नेता मो जुबैर ,हाजी मोतिउर्रहमान,पश्चिम मंडल अध्यक्ष करमदेव भगत ,पूर्वी मंडल अध्यक्ष मो अबरार ,महिला अध्यक्ष इमराना ,साबिर ,प्रिंस ,मुन्ना , आकिब, फैसल एवम पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular