spot_img
Homeप्रदेशप्रखंड मुख्यालय में कानून जागरूकता अभियान चला कर कई जानकारियां दी गई...

प्रखंड मुख्यालय में कानून जागरूकता अभियान चला कर कई जानकारियां दी गई ।

चतरा/गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में झारखंड सेवा प्राधिकार के तत्वधान में जिला मैं जिला सेवा प्राधिकार चतरा की ओर से 90 दिवसीय डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर में डोर टू डोर कानूनी जागरूकता चलाया गया l कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकार मित्र जितेंद्र दास के द्वारा किया गया। जितेंद्र दास के द्वारा लोगों को कानून की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को जानकारी दी गई कि लोग अपने छोटे छोटे आपसी विवाद में समझौता करवाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चतरा में आ सकते हैं तथा बातचीत करकर समझौता करवा सकते हैं।व्यवहार न्यायलय स्थित न्याय सदन एक ऐसी जगह है जहां समय और पैसा दोनों को महत्व देते हुए ,त्वरित एवं निशुल्क कार्य किया जाता है। वहीं आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध करवाया जाता है।इस अभियान के माध्यम से लोगों को नशीली पदार्थों के सेवन से होने वाली नुकसान ,बालविवाह ,बालश्रम,महिला उत्पीड़न ,किशोर न्याय इत्यादि से संबंधित जानकारी दिया गया।साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अब लोग घर बैठें निशुल्क कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।इसके लिए टॉल फ्री नंबर हेल्प लाइन नबर 15100 जारी किया गया है।मौके पर PLV मंझगवा सुरेश राणा एवं कई ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular