spot_img
Homeप्रदेशपूर्व मंत्री वैधनाथ राम मृतक परिवारों से मुलाकात कर, बंधाया डांडस मदद...

पूर्व मंत्री वैधनाथ राम मृतक परिवारों से मुलाकात कर, बंधाया डांडस मदद का दिया भरोसा।

बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बारियातु में प्रखंड का दौरा करने पहुंचे झारखंड सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री सह लातेहार पर्व विधायक बैद्यनाथ राम ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के दो नौजवानों के असामयिक निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

पहले, साल्वे पंचायत के रेंची ग्राम में जेएमएम प्रखंड उपाध्यक्ष भुनेश्वर यादव के 22 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार यादव की अचानक मृत्यु पर शोक प्रकट किया। इसके बाद, इटके ग्राम स्थित कटहलटोला निवासी एवं हाइवा चालक सुबेन्द्र उरांव (24) की बालूमाथ में सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी।पूर्व मंत्री ने दोनों युवकों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा आपके हर दुख-दर्द में मैं और जेएमएम परिवार आपके साथ हैं। राज्य में जेएमएम की सरकार है,

और हर किसी का काम प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।शोक प्रकट करने के बाद,पूर्व मंत्री ने महागठबंधन कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उन्हें राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है

, और किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।इस दौरान जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, मोहम्मद होजैफा,लाल आशीष नाथ शाहदेवकांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार, आरजेडी अध्यक्ष लवकुश यादव, बिरेंद्र पासवान, मोहम्मद सलीम, फुलचंद गंझू, शशी कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।पूर्व मंत्री राम ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी रहेगी और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।यह दौरा न केवल शोक संतप्त परिवारों के लिए सहारा बना, बल्कि महागठबंधन कार्यकर्ताओं के लिए भी नई ऊर्जा का स्रोत साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular