अनामिका भारती।लोहरदगा:मंगलवार को उन्नति के पहिया अंतर्गत सत्र 2024-25 के लिए प्रखंड लोहरदगा के नदिया क्लस्टर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण माननीय सांसद प्रतिनिधि,लोहरदगा आलोक कुमार साहू, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, लोहरदगा रामजीवन नायक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, लोहरदगा धर्मेंद्र प्रसाद, बीआरपी सीमा शर्मा, सीआरपी, जितेन्द्र मित्तल, शिक्षक मुमताज अहमद, वकील भगत,मीरा खलखो, गणेश प्रसाद,संगीता मिंज, उमा गाड़ी की उपस्थिति में वितरित किया
गया। आज राजकीयकृत मध्य विद्यालय, लोहरदगा, राजकीयकृत मध्य विद्यालय, पावरगंज, राजकीयकृत इस्लामियां उर्दू मध्य विद्यालय,लोहरदगा, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ब्राह्मणडीहा, राजकीयकृत मध्य विद्यालय, जुरिया,राजकीयकृत मध्य विद्यालय, जोरी और राजकीयकृत उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, जुरिया, लोहरदगा के कुल 151 बालिका और 113 बालक सहित 264 छात्रों को साइकिल उपलब्ध कराया गया।साइकिल पाकर बच्चे अत्यधिक प्रसन्न हुए।
