spot_img
Homeप्रदेशनगर मंदिर मुख्य द्वार के समीप आंदोलनकारी रामदेव गंझू की 9वीं...

नगर मंदिर मुख्य द्वार के समीप आंदोलनकारी रामदेव गंझू की 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई ।

आकाश कुमार चंदवा आंदोलनकारी सह भोक्ता समाज के अग्रणी नेता स्व रामदेव गंझू की 9वी पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे लातेहार विधायक प्रकाश राम मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत संयुक्त रूप से स्व रामदेव गंझू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विधायक प्रकाश राम ने कहा कि स्व रामदेव गंझू समाज को एकजुट करने के साथ झारखंड आंदोलन में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाई थी। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

आज भोक्ता समाज को जो आदिवासी का दर्जा प्राप्त हुआ है,इसके लिए भी रामदेव गंझू को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की हितैषी पार्टी कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भोक्ता समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने का काम किया है। एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाकर पूरे विश्व में आदिवासियों को सम्मान देने का काम किया है। कार्यक्रम को भोक्ता समुदाय के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू समेत अन्य कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर जग्रनाथ गंझू, सोमनाथ गंझू, रामवचन देव गंझू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, बालेश्वर गंझू, आशीष गंझू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular