spot_img
Homeप्रदेशधूमधाम से मनाया गया देवस्थल मंदिर का 12 वाँ वार्षिकोत्सव।

धूमधाम से मनाया गया देवस्थल मंदिर का 12 वाँ वार्षिकोत्सव।

वार्षिकोत्सव में कलश यात्रा, अखंड हरि कीर्तन एवं भंडारे का हुआ आयोजन।

अनामिका भारती।लोहरदगा:देवस्थल मंदिर समिति किस्को मोड़ शांति नगर लोहरदगा का 12 वाँ वार्षिकोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। प्रातः देवस्थल से कलश यात्रा निकली जो शंख नदी से वैदिक मंत्रोच्चार पुरोहित आचार्य वंशीधर मिश्र की अगुवाई में प्रारंभ की गई। मुख्य यजमान सपत्नीक दीपक कुमार एवं मातृ शक्ति,

अभिभावक जन व युवाजन सभी पूरे विधि विधान से कलश में जल लेकर देवस्थल के लिए झूमते हुए निकले। गीत संगीत, गाजे बाजे से साथ भगवान भोले शंकर, माता रानी की जय, हर हर महादेव, राम लखन जानकी जय बोलो हनुमान की आदि का जयघोष करते हुए देवस्थल पहुंचकर भगवान शिव मंदिर में जलाभिषेक कर सभी के समृद्धि, स्वस्थ जीवन एवं विश्व कल्याण की कामना की। आचार्य सूरज मिश्र के नेतृत्व में पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।

आसपास का पूरा वातावरण भक्तिभाव एवं मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो रहा था। प्रसाद वितरण के उपरांत 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जो रात 9 बजे तक जारी रहेगा। कीर्तन मंडली एवं नारी शक्ति संयुक्त रूप से पूरे मनोभाव के साथ हरे कृष्ण, हरे राम.. के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

दोपहर दो बजे प्रसाद स्वरूप देवस्थल मंदिर समिति की ओर से भंडारे का भी प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम के आयोजन में लोहरदगा पुलिस प्रशासन, देवस्थल मंदिर समिति, मातृ शक्ति, युवा शक्ति, आसपास जैसे कुटमू, पतराटोली, किस्को मोड़, शांति नगर, ब्लॉक कालोनी, ब्लॉक मोड़, कचहरी मोड़, कचहरी, आदर्श नगर, पावरगंज एवं समीपवर्ती क्षेत्र के श्रद्धालुगणों का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular