– आकाश कुमार चंदवा। ठाकुर समाज के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति भगतु ठाकुर का निधन गुरुवार तड़के 4 बजे हो गया। भगतु ठाकुर करीब 105 वर्षों के थे, इनका अंतिम संस्कार भूषाड़ घाट पर किया गया। इकलौते पुत्र सखेन्द्र ठाकुर ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।बता दे कि भगतु ठाकुर मृदु भाषी थे और उन्हें जमीन संबंधित मामलों का काफी जानकारी था। जब उनका स्वास्थ्य ठीक था तब गांव के लोग जमीन से जुड़े विवादों पर उनका राय लेने जाते थे। भगतु ठाकुर पिछले 1 वर्षों से बीमार चल रहे थे। इन्होंने अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ रखा हैं, इनकी सात पुत्रीयां और एक पुत्र समेत करीब 37 नाती, नतनी और पोते पोतीयां हैं। शोक व्यक्त करने वालों में महेंद्र साहू,सुधीर प्रसाद, प्रेम उरांव, कमलेश ठाकुर, जगमोहन ठाकुर, जागेश्वर गंझु, नरेश भगत समेत कई शामिल हैं।
Our Visitor
0
3
9
1
0
7
Views Today : 8
Total views : 51157