spot_img
Homeप्रदेशझारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक 18 दिसंबर को।

झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक 18 दिसंबर को।

अनामिका भारती।लोहरदगाः झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक आगामी 18 दिसंबर दिन बुधवार को 11:00 बजे से समाहरणालय के सामने यूक्लिप्टस मैदान में होगी। उक्त आशय की जानकारी सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमर किन्डो, सचिव विशेषण भगत, नगर अध्यक्ष रूस्तम खान, सचिव दिनेश साहू, केन्द्रीय सदस्य इसरार अहमद, सीता उरांव, कोषाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर दी है। नेताओं ने कहा है

कि जिला समिति की इस बैठक का मुख्य बिंदु 1. मुख्यमंत्री से वार्ता, 2. आगामी 03 जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा एवं सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह, 3. आंदोलनकारियों की समस्याओं का निराकरण आदि शामिल हैं। इस बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, प्रधान महासचिव कयूम खान, उपाध्यक्ष किशोर किस्कू, सलाहकार समिति सदस्य प्रो. विनोद भगत सहित कई गण्यमान्य नेता भाग लेंगे। नेताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र के (चिन्हित अथवा अचिन्हित) सभी आंदोलनकारियों से अपील किया है कि निर्धारित स्थान पर ससमय पहुंच कर बैठक को सफल बनाएं। कार्यकारी अध्यक्ष श्री किन्डो ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड आंदोलनकारी महासभा के प्रतिनिधि मंडल मिल कर 11 सूत्री मांगों पर विमर्श करेंगे। आंदोलनकारी साथियों की जल्द से जल्द चिन्हितीकरण, नियोजन और पेंशन तथा बकाए पेंशन राशि का भुगतान आदि के बारे में विशेष चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular