spot_img
Homeप्रदेशझारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनेगा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा...

झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनेगा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जयंती: अमर किन्डो।

क्रांति ज्योति सावित्री फुले बाई की जयंती पर भी किया जाएगा

केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, प्रधान महासचिव कयूम खान, जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत सहित कई वरिष्ठ नेता लेंगे भाग

अनामिका भारती।लोहरदगाः झारखंड आंदोलनकारी महासभा के तत्वावधान में आगामी 03 जनवरी दिन शुक्रवार को 11:00 बजे से लोहरदगा समाहरणालय के सामने यूकेलिप्टस मैदान में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनायी जायेगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उक्त आशय की जानकारी झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमर किन्डो, सचिव विशेषण भगत, प्रवक्ता अनिल कुमार भगत, कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार ठाकुर, चैतू मुंडा, दशरथ उरांव, मनोज उरांव, सोमनाथ उरांव, जगदीश उरांव, नगर अध्यक्ष रूस्तम खान, सचिव दिनेश साहू, भोला भगत, आनंद उरांव, सुखदेव उरांव, जहांआरा बेगम, सीता उरांव, बालोमनी बाखला, अजीत खाखा, तारा खलखो, रामधनी भगत, राजू गुप्ता, सुखराम भगत, बिमलावती कुमारी, लक्ष्मी देवी, जगदीश उरांव, भोला भगत, सूरजमोहन लकड़ा ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर दी है। नेताओं ने कहा है कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जयंती के साथ-साथ क्रांति ज्योति सावित्री फुले बाई की भी जयंती पर नमन कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, प्रधान महासचिव कयूम खान, जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत सहित कई गण्यमान्य भाग लेंगे। नेताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र के (चिन्हित अथवा अचिन्हित) सभी आंदोलनकारियों से अपील किया है कि निर्धारित स्थान पर ससमय पहुंच कर जयंती समारोह को सफल करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular