अनामिका भारती।लोहरदगा:जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024-25 के अवसर पर जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं/कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 14.12.2024 को नया नगर भवन, लोहरदगा में होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन जिला खेल कार्यालय, नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला खेल पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा दी गयी।