spot_img
Homeप्रदेशजय श्रीराम समिति के मुख्य संरक्षक सह बिशूनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक...

जय श्रीराम समिति के मुख्य संरक्षक सह बिशूनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश उरांव ने पुलिस महानिदेशक झारखंड को लिखा शिकायत पत्र, की जांच कि मांग।

अनामिका भारती।लोहरदगा:जय श्री राम समिति के मुख्य संरक्षक सह बिशूनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश उरांव ने जय श्री राम समिति के पत्रांक आर/0828 दिनांक 29/11/2024 के द्वारा पुलिस महानिदेशक झारखंड, रांची को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि लोहरदगा के वर्तमान पुलिस अधीक्षक (एस०पी०) द्वारा सिविल रूप में एक ग्रुप का गठन किया गया है जो लोहरदगा के जनता को परेशान भी करती है

साथ ही अवैध वसूली भी की जा रही है।का0स0-50/11 जीआर 229/11 दिनांक-03 मई 2011 धरधरिया कांड में 11 पुलिस शहीद हुए। जिसमें पुलिस बल के 05, सी०आर० पी०एफ० के 06 जवान शहीद एवं 58 जवान घायल हुए जिसमे रास्ता दिखाने वाले जमशेद खान का पैर टूट था । ये उस समय से सेन्हा थाना में लगभग 18 वर्षों से पदस्थापित है ।

इन्हे लोहरदगा लाईन हाजिर किया जाता है परन्तु पुनः सेन्हा में ही ए०एस०आई० जमशेद खान पदस्थापित है। वर्तमान एस०पी० लोहरदगा द्वारा सिविल टीम गठन किया गया है। जिसके द्वारा प्रत्येक दिन विभिन्न अवैध करोबारी को बढ़ावा देते हुए आम जनता को परेशानी के साथ अवैध वसूली की जा रही है।रमेश उरांव ने पुलिस महानिदेशक से अनुरोध किया है कि उक्त वर्णित स्थिति की जांच कर क़ानूनी कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular