अनामिका भारती।कैरो/लोहरदगा: कैरो प्रखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स का विस्तार 16 फरवरी को किया गया। ज्ञात हो कि 25 जनवरी को कैरो प्रखण्ड के व्यवसायियों की एक बैठक सह वनभोज कार्यक्रम नंदनी जलाशय में आयोजित हुई थी। इसमें मुख्य रूप से चैंबर ऑफ कॉमर्स के लोहरदगा जिलाध्यक्ष रितेश कुमार के साथ अन्य कार्यसमिति सदस्य भी मौजूद थे।

इस मौके व्यवसायिक संगठन के हित पर चर्चा व विचार विमर्श किया गया। इसके उपरांत आपसी सहमति से जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने कैरो प्रखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स का अध्यक्ष रवि प्रजापति और कोषाध्यक्ष बजरंग प्रसाद को मनोनीत किया। जिसका समर्थन एकजुटता के साथ उपस्थित कैरो प्रखण्ड के सभी व्यवसायियों ने किया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने रवि प्रजापति को निर्देश दिया कि अपने हिसाब से आप समिति का विस्तार कर लेंगे, इसको देखते हुए कैरो प्रखण्ड समिति का विस्तार किया गया।

इसमें उपाध्यक्ष संजय महतो, सचिव पप्पू गुप्ता, सह सचिव बाबूलाल उरांव, सह कोषाध्यक्ष कृष्णा साहू, सूचना मंत्री ललेश पांडेय को नियुक्त किया। इसके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रूप अशोक सोनी, संजय साहु, रंजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, संजय पांडेय, गौतम साहू, रिंकू प्रसाद, कृष्णा उरांव, रवि रजक बनाए गए।