अनामिका भारती।लोहरदगा:शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने रांची स्थित मेडिका हॉस्पिटल में इलाजरत पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पद्मश्री से सम्मानित कड़िया मुंडा जी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
उन्होंने बताया की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ के कारण उन्हें चार रोज पहले मेडिका हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था,वे अब स्वस्थ हो रहे हैं। भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।