spot_img
Homeप्रदेशउपायुक्त ने किया फुलड्रेस परेड रिहर्सल का निरीक्षण।

उपायुक्त ने किया फुलड्रेस परेड रिहर्सल का निरीक्षण।

अनामिका भारती।लोहरदगा:”गणतंत्र दिवस 2025″ के दिन होने वाले परेड का फाइनल रिहर्सल शुक्रवार को बीएस काॅलेज स्थित स्टेडियम मैदान में किया गया। इस मौके पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में जिला आरक्षी बल, गृह रक्षा वाहिनी, सहायक पुलिस बल, एनसीसी की तीनों विंग, स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियां शामिल हुईं।

परेड के पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।आज इस मौके पर आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, नजारत उपसमाहर्ता अभिनीत सूरज समेत अन्य उपस्थित थे।26 जनवरी का कार्यक्रमगणतंत्र दिवस -2025 के दिन सुबह 7 बजे उपायुक्त आवास में उपायुक्त, लोहरदगा द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद नगर परिषद क्षेत्र लोहरदगा में अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण सुबह 7.20 बजे से 7.50 बजे तक किया जाएगा।समाहरणालय परिसर लोहरदगा में उपायुक्त लोहरदगा द्वारा झंडोत्तोलन सुबह 10.15 बजे किया जाएगा। उपायुक्त लोहरदगा द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना में झंडोत्तोलन सुबह 11 बजे किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सुबह 10.20 बजे और पुलिस लाईन में सुबह 11.15 बजे किया जाएगा। उप विकास आयुक्त, लोहरदगा द्वारा पुराना डीआरडीए कार्यालय में सुबह 10.25 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। जिला परिषद कार्यालय प्रांगण में जिला परिषद अध्यक्ष, लोहरदगा द्वारा सुबह 10.30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। अनुमण्डल कार्यालय लोहरदगा में सुबह 10.35 बजे अनुमण्डल पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा द्वारा सुबह 10.40 बजे एसडीपीओ कार्यालय लोहरदगा परिसर में झंडोत्तोलन किया जाएगा। उप विकास आयुक्त लोहरदगा द्वारा केंद्रीय विद्यालय बरही लोहरदगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

बीएस कॉलेज स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, माननीय मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा झंडोत्तोलन सुबह 8.30 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि का सैल्युटिंग बेस पर आगमन सुबह 8.15 में होगा। कार्यक्रम में झांकी व अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इसके उपरांत पारितोषिक, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular