spot_img
Homeप्रदेशउपायुक्त ने ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों के किया निरीक्षण।

उपायुक्त ने ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों के किया निरीक्षण।

पंचायतों में शिविर का आयोजन कर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का किसानों से आवेदन प्राप्त करें:वाघमारे प्रसाद कृष्ण।

अनामिका भारती।लोहरदगा:उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा शनिवार को भण्डरा प्रखण्ड कार्यालय में ओलावृष्टि के कारण हुई फसल क्षति वाले किसानों और प्रखण्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में ओलावृष्टि के कारण किसानों ने गेहूं व अन्य फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी। बैठक में फसल बीमा करने वाली इंश्योरेंस कंपनी के जिला समन्व्यक मयंक द्वारा जानकारी दी गई कि जिन किसानों का फसल बीमा हुआ है वे 72 घंटे के अंदर टॉल फ्री नंबर 14447 पर डायल कर इंश्योरेंस कंपनी के समक्ष अपने नुकसान हुए फसल की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

शिकायत दर्ज होने के बाद इंश्योरेंस कंपनी शिकायत की जांच स्थल पर जाकर करेगी।उपायुक्त ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन किसानों का फसल नुकसान हुआ है उसकी जानकारी के लिए किसानों को सूचित किया जाए। साथ ही सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन कर किसानों से आवेदन प्राप्त किये जाएं।

जब किसान अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे जिससे उन्हें एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी जो आगे की कार्रवाई में जरूरी होगी। उपायुक्त द्वारा भौंरो पंचायत के ग्राम बलसोता सरनाटोली में एक किसान जिनके तरबूज की खेती को ओलावृष्टि के कारण नुकसान हुआ था, उस स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही, आवश्यक निर्देश अंचल अधिकारी व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भण्डरा को दिये गये।इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व किसान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular