spot_img
Homeप्रदेशउन्नति के पहिया अंतर्गत 205 छात्र छात्राओं के बीच किया गया साइकिल...

उन्नति के पहिया अंतर्गत 205 छात्र छात्राओं के बीच किया गया साइकिल का वितरण।

अनामिका भारती।लोहरदगा:बुधवार को “उन्नति के पहिया” अंतर्गत सत्र 2024-25 के लिए प्रखंड लोहरदगा के नदिया क्लस्टर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगु, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, लोहरदगा रामजीवन नायक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, लोहरदगा धर्मेंद्र प्रसाद, बीआरपी सीमा शर्मा, शिक्षक मुमताज अहमद, मंजू कुमारी, विजय दास, कन्हैया द्विवेदी,गुलाम जिलानी,मुज्जमिल अंसारी,प्रत्यूष पांडेय, सोनू तिर्की, मनोज कुमार आदि की उपस्थिति में वितरित किया गया। राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय लोहरदगा, राजकीयकृत हिंदी मध्य विद्यालय, लोहरदगा, राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय, थानाटोली लोहरदगा, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नावाडीपाड़ा लोहरदगा सहित कुल 105 बालिका और 100 बालक सहित 205 छात्र छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular