spot_img
Homeप्रदेशआतंकवादी संगठनों से जुड़े लोग जिले को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र...

आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोग जिले को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र बनाना चाहते हैं,जो चिंता का विषय है:ओमप्रकाश सिंह।

अनामिका भारती।लोहरदगा:भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने लोहरदगा क्षेत्र से संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी तथा इस क्षेत्र में उनकी निरंतर उपस्थित पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए इसे इस क्षेत्र के लिए एक गंभीर चुनौती बताया है,

उन्होंने कहा है कि पिछले तीन-चार वर्षो से जिस तरह आतंकी संगठन आईएसआईएस तथा अलकायदा जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोग अंदर ही अंदर बारूद फैलाने का कार्य कर रहे हैं,और वह इस क्षेत्र के अमन पसंद लोगों को भयभीत करने इस क्षेत्र के युवाओं तथा समाज विरोधी तत्वों को सह प्रदान कर प्रोत्साहित कर रहे हैं,ऐसा कर वह लोहरदगा जैसे क्षेत्र को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र बनाना चाह रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा है कि 2020 एवं 21 में लोहरदगा में हुए दंगे में दोषी व्यक्तियों को अभी तक सजा नहीं दिला पाना स्थानीय प्रशासन की नाकामी को ही दर्शा रही है,वैसे तत्वों को सजा दिलाकर ही उनके मनोबल को कुचला जा सकता है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय प्रशासन को सचेत रहकर राष्ट्र विरोधी एवं समाज विरोधी तत्वों पर पैनी निगाह रखनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular