आकाश कुमार झारखंड गढ़वा : आंतक की गाथा लिखते जा रहा एक खूंखार बाघ आज एक मवेशी को अपना निवाला बना गया। यह खूंखार बाघ गढ़वा के रमकंडा-भंडरिया बड़गड़ एवं रंका के जंगलों में छूट्टा घूम रहा है। आज धूप निकलने के बाद कुछ लोगों ने जंगल से भागते कुछ मवेशियों को देखा। कुछ लोग जंगल में घुसे तो पता चला बाघ ने एक गाय को अपना निवाला बना अपनी भूख मिटा ली। इससे पहले यही बाघ चार भैंसों को मारकर खा गया। कुछ ग्रामीणों के जंगल के घुसने पर बाघ वहां से भाग निकला। PTR के अधिकारी एवं गढ़वा वन विभाग की टीम इस बाघ को खोज निकालने में जुटी है।
फिलहाल कुटकु रेंज में पलामू टाइगर रिजर्व की ओर से 10 ट्रैपिंग कैमरा लगाया गया है। लेकिन इन ट्रैपिंग कैमरों से दूर टाइगर रमकंडा भंडरिया की सीमा पर जंगली क्षेत्रों में मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। अधिकारियों ने रमकंडा के तेतरडीह के जंगलों में टाइगर के फुटमार्क मिलने की पुष्टि की है। वनपाल कमलेश कुमार का कहना है कि यह फुटमार्क बाघ का ही है। मुखिया ललिता लकड़ा व बिनोद प्रसाद ने फिलहाल कुछ दिनों तक ग्रामीणों को जंगलों में जाने पर रोक लगायी है।
