spot_img
Homeपर्यावरणकृषि को व्यावसायिक रूप में करें तो ज्यादा बेहतर परिणाम : सांसद

कृषि को व्यावसायिक रूप में करें तो ज्यादा बेहतर परिणाम : सांसद

सांसद ने कृषि मेला-सह-प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, किसानों से की अपील।

अनामिका भारती।लोहरदगा:जिला स्तरीय कृषि-सह-मेला प्रदर्शनी का आयोजन आज गुरुवार को सदर प्रखंड कार्यालय लोहरदगा के समीप मैदान में किया गया। मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ सुखदेव भगत, माननीय सांसद, लोहरदगा संसदीय क्षेत्र द्वारा फीता काटकर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन उपरांत किसानों को संबोधित करते हुए माननीय सांसद ने कहा कि किसानों को खेती-किसानी सिर्फ जीवन-यापन के लिए नहीं बल्कि व्यवासायिक रूप में करना चाहिए।

लोहरदगा जिला में रागी का उत्पादन के लिए बेहतर अनुकूलता है। यहां के किसानों के लिए रागी में बेहतर संभावनाएं हैं। गुमला जिला में अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। आगे लोहरदगा जिला में भी इसे प्रारंभ किया जाएगा। आज इंटीग्रेटेड खेती की आवश्यकता है। कृषि पशुपालन मत्स्य पालन साथ-साथ करें। नदियों में जल सूख रहा है। यहां डोभा, तालाब को भरा जा रहा है जिसे खाली कर वाटर रिचार्ज करने की आवश्यकता है। किसान सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी लें और लाभ उठाएं।

कृषि को सुदृढ करने का कार्य सरकार करेगी।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखवात ने कहा कि किसानों को ज्यादा पैदावार करने और बाजार में उसकी खपत के लिए प्रयास करना चाहिए।

समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि उन्हें सुदृढ किया जा सके। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार सबके लिए खुला है। किसान इसका लाभ उठाएं। ऑर्गैनिक खेती करें जिसकी आज बहुत मांग है। टपक सिंचाई का इस्तेमाल कर अपनी उपज बढ़ाएं।आज के कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि आलोक साहू, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो समेत अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular