spot_img
Homeपर्यावरणऔराटांड़ में अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाया गया,

औराटांड़ में अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाया गया,

पर्यावरण दिवस पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया वृक्षारोपण

लातेहार मनिका। प्रखंड क्षेत्र के जुंगुर पंचायत ग्राम औराताड़ में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम औराटांड़ में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार एवं जुंगुर मुखिया देवेंद्र कुजुर के नेतृत्व में सैकड़ो छायादार व फलदार वृक्षों का पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा करना है। वही प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि पर्यावरण को बचाने से कई फायदेहैं। इनमें बेहतर स्वास्थ्य, जैव विविधता की रक्षा, और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करना शामिल है।

पर्यावरण संरक्षण से हमारे जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है और भविष्य के लिए एक स्वस्थ गृह सुनिश्चित होता है। पर्यावरण संरक्षण से कई महत्वपूर्ण फायदे होते हैं। पर्यावरण संरक्षण से हमारे एक बेहतर और स्वास्थ्य जीवन जीने का मौका मिलता है। यह हमें अपने आसपास के वातावरण के साथ गहरा संबंध स्थापित करने और अपनी जिम्मेदारियां को समझने में मदद करता है। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें दैनिक जीवन में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है, जैसे की पानी और बिजली का उपयोग कम करना, पेड़ों को लगाना पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक प्रयास है,

और सभी हमें सभी को मिलकर काम करना चाहिए ताकि हम अपने ग्रह को बचा सके और भविष्य की पीडिया के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित दुनिया बना सके अपने मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाए। इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार, पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुजूर, कनीय अभियंता शिव मोहन उरांव, बीएफटी शंभू यादव, समेत सैकड़ो की संख्या में कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular