लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद के समाधान तक भारत यूं ही नहीं पहुंचा। इसके लिए उसने चीन की कई मोर्चों पर एक साथ घेराबंदी की। गलवां घाटी की झड़प ऐसे समय हुई थी जब दुनिया कोविड के पंजे में थी। इसी दौरान विभिन्न देशों के साथ भारत की उड़ानें बंद हुईं, लेकिन चीन के साथ भारत ने अब तक सीधी उड़ान सेवा शुरू नहीं की है। चीन लगातार भारत पर दबाव डाल रहा है कि यात्री विमानों का परिचालन फिर शुरू किया जाए। पिछले महीने भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि दोनों देश जल्द नियमित उड़ानें शुरू करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
भारत ने कई मोर्चों पर की चीन की घेराबंदी, तब पहुंचे समझौते तक; चार साल से सीधी उड़ान नहीं
RELATED ARTICLES