अनामिका भारती।लोहरदगा: शनिवार को नेहरू युवा केंद्र, लोहरदगा द्वारा बी.एस. कॉलेज में नशा मुक्ति एवं नशीले पदार्थों पर जागरूकता और शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें इससे बचने के लिए प्रेरित करना था।इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र, लोहरदगा के जिला युवा अधिकारी अब्दुल फारूक खान के नेतृत्व में किया गया।

युवाओं को जागरूक करने के लिए इंटरैक्टिव प्रेजेंटेशन का सहारा लिया, जिसमें ग्राफिक्स, डेटा और कहानी के माध्यम से नशे के हानिकारक प्रभावों को समझाया गया। इस प्रेजेंटेशन ने कार्यक्रम को और प्रभावी और रोचक बनाया।
मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन लकड़ा, एनएसएस के नोडल अधिकारी, और अरुण राम, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव उपस्थित रहे। साथ ही, बी.एस. कॉलेज के प्रोफेसर सत्य नारायण उरांव, ब्लेसियस पन्ना, ए.के. गुप्ता, सोनू कुमार बड़ाइक, और संजय रविदास ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है।छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्ति का संकल्प लिया। इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से उन्हें नशे से बचने के उपायों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।