अनामिका भारती।लोहरदगा: हिंडाल्को सीएसआर विभाग में कार्यरत भास्कर सिन्हा की 46 वर्षीय धर्मपत्नी दीपमाला सिन्हा का कल दिनांक 08 फरवरी 2025 को दिल्ली में इलाज के दौरान देवलोकगमन हो गया। दीपमाला सिन्हा का इलाज दिल्ली स्थित राजीव गांधी मेमोरियल अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली। स्वभाव से बेहद अनुशासित एवं सामाजिक जीवन में सक्रिय रहने वाली महिला थीं दीपमाला जो पिछले कई वर्षों से लोहरदगा शहर ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल प्रबंधन में एक कुशल कर्मी के रूप में सेवारत थी।

उनके एक बेटी है अपराजिता, जो मेडिकल की तैयारी कर रही है।इस अप्रत्याशित दुखद समाचार से हिंडालको परिवार, ईष्ट जन बेहद मर्माहत हैं। दिवंगत दीपमाला सिन्हा का अंतिम संस्कार लोहरदगा कोयल नदी स्थित मुक्तिधाम में पूर्वाह्न 11.00 बजे कल दिनांक 10 फरवरी 2025 को सम्पन्न होगी। उक्त जानकारी भास्कर सिन्हा ने दी।