लातेहार सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम भूसुर के टोला केंदवाही नंदगढ़ा निवासी जगदेव उरांव के दो बैलों की मृत्यु शुक्रवार दोपहर बज्रपात की चपेट में आने से हो गई। यह घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।
और अचानक वज्रपात ने दोनों बैल को अपने चपेट में ले लिया पीड़ित किसान जगदेव उरांव ने बताया कि वह इन्हीं बैलों की सहायता से खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जोड़े भर बैलों की मृत्यु से उसे न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक रूप से भी गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत मद से मुआवजे की मांग की है। इस तरह की घटनाएं किसानों के लिए बहुत बड़ी चुनौती होती हैं और प्रशासन की ओर से मदद मिलना बहुत जरूरी है।
