spot_img
Homeखेलस्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का...

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

अनामिका भारती।लोहरदगा:स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला स्तर से राज्य स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं/गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए पंच प्रण पर आधारित थीम निर्धारित किया गया है। इसमें 01. विकसित भारत का लक्ष्य : भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना, 02. गुलामी की मानसिकता का त्याग :

अपनी सोच और दृष्टिकोण से औपनिवेशिक प्रभाग को हटाना, 03. हमारी विरासत पर गर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सामान और संरक्षण, 04. एकता और एकजुटता : भारत के भीतर विविधता में एकता को मजबूत करना और 05. नागरिकों का कर्तव्य : हर नागरिक का अपने देश के प्रति जिम्मेदारी समझते हुए योगदान देना शामिल है।उपरोक्त संबंध में जिला खेल पदाधिकारी, लोहरदगा की ओर से बीएस कॉलेज लोहरदगा, एमएलए महिला कॉलेज लोहरदगा, उर्सुलाईन महिला बीएड कॉलेज लोहरदगा, महिला कॉलेज बरही लोहरदगा, बीएड कॉलेज टिको लोहरदगा, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेकेण्डरी प्लस टू उच्च विद्यालय लोहरदगा, केंद्रीय विद्यालय, सेकेण्डरी प्लस टू उच्च विद्यालय लोहरदगा, डीटीपीएस सेकेण्डरी प्लस टू उच्च विद्यालय, लोहरदगा, सभी सरकारी/गैर सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों के प्राचार्य को सूचित कर कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं का चयन कर उपायुक्त कार्यालय, लोहरदगा के कार्यालय में 9 दिसंबर 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा ।अधिक जानकारी के लिए खेल पदाधिकारी, लोहरदगा के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular