अनामिका भारती।लोहरदगा:तीन दिवसीय, 27 से 29 दिसंबर 2024 तक पिपरा पलामू, में आयोजित 25वी सीनियर झारखंड राज्य पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता 2024 का आयोजन हुआ था। जिसमें लोहरदगा जिला का जबरदस्त प्रदर्शन रहा ।टीम चैंपियनशिप में लोहरदगा जिला कुश्ती संघ महिलाओं की टीम ने पूरे झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं पुरुष टीम ने पूरे झारखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया।खिलाड़ियों को लोहरदगा पहुंचने पर लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के उपसचिव सतनारायण महली, उपाध्यक्ष सोनू राज ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।खिलाड़ियों के साथ गए लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष महादेव उरांव काफी जोरदार स्वागत किया गया । लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने कहा है कि लोहरदगा जिले के कुश्ती खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के पीछे जिला प्रशासन तमाम संघ के सदस्यों को जाता है और खास कर अध्यक्ष महादेव उरांव को जाता है।हमने आज तक इतिहास में सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में महिला और पुरुष एक साथ कभी नहीं आए थे।
लेकिन सभी के प्रयास से लोहरदगा जिला कुश्ती खिलाड़ी नेशनल इंटरनेशनल तक पहुंचने लगे हैं। लोहरदगा जिला के पहलवान तीन गोल्ड सहित 12 मेडल लिए।गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी में रोहित कुमार, सत्यम सुमित्रा, निरंजन लकड़ा। रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हुसैन अंसारी, पवन भगत, अनमोल उरांव, सुनील उरांव।महिला वर्ग में रजक प्राप्त करने वाली खिलाड़ी सीता कुमारी ,नीतू कुमारी। कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी तुलसीराम ,आजीत कुमारी, सुशांति कुजूर हैं।