spot_img
Homeखेलकराटे खिलाड़ियों का कैरो प्रखंड मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत।

कराटे खिलाड़ियों का कैरो प्रखंड मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत।

अनामिका भारती लोहरदगा/ कैरो: रांची में आयोजित 11वीं ईमा कप शिकोकाई झारखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड में दुसरे स्थान प्राप्त करने वाले पीएमश्री रा. उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी के कराटे खिलाड़ियों का विद्यालय के प्र, प्रधानाध्यापक अलीरजा अंसारी के नेतृत्व में घर वापसी के क्रम में विभिन्न संगठन और संस्था के लोगों ने कैरो चौक में भव्य स्वागत किया। ध्यातव्य है कि 2 एवं 3 नवंबर को संत जोसेफ क्लब रांची में आयोजित चैंपियनशिप में विद्यालय के खिलाड़ियों मोहन टाना भगत, अदनान अंसारी, रौशनी उरांव, अमृता कुमारी, अब्दुल्ला अंसारी, शुभम टाना भगत, आँचल कुमारी ने 9 गोल्ड मेडल सहित 15 मेडल जीतने में सफल हुए। स्वागत करने वालों में कैरो प्रखंड अंजमन के सदर जमील अख्तर, सेक्रेटरी समीद अंसारी, मौलाना आजाद वैल्फेयर सोसायटी कैरो के अध्यक्ष महताब आलम, नायब सेक्रेटरी महबूब अंसारी, उपाध्यक्ष मजुल अंसारी, पूर्व सेक्रेटरी शकील अंसारी, पूर्व उपाध्यक्ष मुस्लिम अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सजाद अंसारी, जोरावर खान,नईम अंसारी, मतलूब अंसारी सहित कई लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular