अनामिका भारती।लोहरदगा:हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग लोहरदगा सीएसआर द्वारा प्रदत्त उपायुक्त लोहरदगा डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण ने आज दिनांक 25 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण चंद्र देव को आर्चरी किट प्रदान किए।यह आर्चरी किट हिंडाल्को के सीएसआर मद उपलब्ध कराया गया। उपायुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं हिंडाल्को प्रबंधन ने राष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण चंद्रदेव को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय तीरंदाज कृष्ण चंद्र देव सिल्ली स्थित आर्चरी प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभिक प्रशिक्षण लिया है। लगभग 10 वर्षों तक कठिन प्रशिक्षण लेकर तीरंदाज के बारीकियों से अवगत प्रशिक्षक प्रकाश राम एवं शिशिर महतो की निगरानी में हुए। वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सोनीपत (हरियाणा) में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अब तक लगभग 11 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कृष्ण चंद्रदेव भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। साथ ही एशिया कप स्टेज 3 जो साउथ कोरिया में आयोजित किए गए, वहां भी सराहनीय प्रदर्शन किए। अब हिंडाल्को सीएसआर के माध्यम मिल रहे सहयोग से श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे।एक सामान्य परिवार में जन्में कृष्ण चंद्रदेव लोहरदगा के सदर प्रखंड निवासी सुकुमार निवासी माता अनीता साहू एवं दिलीप साहू के सुपुत्र हैं। उपायुक्त ने हिंडाल्को प्रबंधन का भी सहयोग प्रदान के लिए आभार प्रकट किया।हिंडाल्को सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार ने तीरंदाज कृष्ण चंद्र को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।मौके पर सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार, वरीय सीएसआर अधिकारी भास्कर सिन्हा, अनन्या डे, अभय भारती, दिलीप साहू मौजूद रहे।