साहेबगंज पुणे महाराष्ट्र के रहने वाले यशवंत हिरामन विनोदे को उनके ही किरायेदार राजु के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया गया और उन्हें लाकर राधानगर के दियारा क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ रखा गया था। कल दिनांक 18.10.2024 को अपहृत व्यक्ति के फोन से उनके पुत्र के मोबाईल पर फोन कर एक करोड़ रूपये फिरौती की मांग की गई। अपहृत यशवंत जी के बेटे ने इस संबंध में हिंजेवाडी थाना में काण्ड सं0-1185/24 दर्ज कराया गया। पूणे क्राईम ब्रांच की एक टीम मालदा एवं साहेबगंज के लिए रवानी हुई। इसी दौरान टीम के द्वारा तकनीकी सहायता से कुछ लीड डेवलभ किया गया और अपहृत की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सहयोग हेतु बीते रात साढ़े 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक, मालदा एवं पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज से सम्पर्क किया गया।पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज के द्वारा इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, राजमहल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा पूरी रात राधानगर क्षेत्र के विभिन्न दियारा (पलाशगाछी, प्राणपुर, बानुटोला तथा गोल ढाब) के बिहड़ो में नाव से तथा पैदल खोजबीन किया जाता रहा और अभियुक्त अपना स्थान बदलते रहे। इसी दौरान गोल ढाब चुआड़ के दियारा से सुबह 05:00 बजे के करीब अपहृत व्यक्ति यशवंत हिरामन विनोदे को सकुशल बरामद किया तथा 02 अपहरण कर्त्ता को पकड़ा गया। अन्य अभियुक्त गंगा नदी में कुदकर भागने में सफल रहे। पुणे पुलिस की टीम साहेबगंज पहुंच रही है। उनके द्वारा अग्रतर अनुसंधान किया जायेगा। इसमें साहेबगंज पुलिस के द्वारा हरसंभव सहयोग किया जायेगा।*गिरफ्तार अपराधी* 1.नसीम अख्तर पिता मनीरूल हक पता धरमपुर तीन मुहानी थाना मुथाबाड़ी जिला मालदा, पश्चिम बंगाल ।2.लल्लु शेख पिता रूस्तम शेख पता-अमानत दियारा थाना राधानगर जिला साहेबगंज। बरामदगी/जप्तीः-* तीन मोबाईल फोन छापामारी दल के सदस्य:-1.श्री विमलेश कुमार त्रिपाठी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, राजमहल2.पु०अ०नि० गुलाम सरवर, थाना प्रभारी, राजमहल3.पु०अ०नि० नितेश कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी, राधानगर4.पु०अ०नि० हसनैन अंसारी, राधानगर थाना5.पु०अ०नि० फुलेश्वर अकेला, राधानगर थाना6.पु०अ०नि० बिट्टु कुमार साहा, राजमहल थाना7.पु०अ०नि० ददन साह, राजमहल थाना,8.पु०अ०नि० सालखु मुर्मू, राजमहल थाना9.स०अ०नि० सुनील कुमार मेहता, राधानगर थाना10.स०अ०नि० मनोज कुमार पासवान, राधानगर थाना11.हवलदार सोनाराम सोरेन, राधानगर थाना,12.आरक्षी 290 सर्वेशर सोरेन राधानगर थाना13.आरक्षी 327 अमन कुमार, अंगरक्षक, अनु०पु०पदा०, राजमहल14.आरक्षी 493 प्रवीण कुमार, अनु०पु०पदा०, राजमहल आवास गार्ड15.चा०आ० 359 मानवेल सोरेन, अनु०पु०पदा०, राजमहल कार्यालय
Our Visitor
0
3
9
0
9
6
Views Today : 67
Total views : 51145