spot_img
Homeक्राइमलातेहार: पुलिस ने किया महिला का अर्ध जला शव बरामद

लातेहार: पुलिस ने किया महिला का अर्ध जला शव बरामद

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र के मननचोटाग गांव में लखन साव के घर से सदर थाना पुलिस ने एक महिला का अर्ध जला शव बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लखन साव के घर से धुआं निकल रहा है। सूचना के बाद पुलिस लखन साव के घर पहुंच कर बंद दरवाजे को तोड़ कर अंदर प्रवेश की और एक अर्ध जला शव बरामद किया।

आसपास के लोगों ने बताया कि लखन साव घर पर नहीं थे।वहां एक महिला शालीमा तिग्गा किराए पर रहती थी। कयास लगाया जा रहा है कि शालिमा तिग्गा की हत्या कर हत्यारों ने कपड़े में लपेटकर आग लगा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रख दी है। पुलिस मामले की छान बिना कर रही है। इधर गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे उक्त अर्धजला शव का पोस्टमार्टम किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular