spot_img
Homeक्राइमआर्म्स खपाने से पहले ही तस्कर चढ़े लोहरदगा पुलिस के हत्थे, पांच...

आर्म्स खपाने से पहले ही तस्कर चढ़े लोहरदगा पुलिस के हत्थे, पांच हथियार व 82 पीस जिंदा गोली जब्त

पुलिस ने पंडरिया में आम बगान के पास से दोनों युवकों को रंगे हांथ पकड़ लिया

ब्यूरो चीफ़ अनामिका भारती लोहरदगा विधानसभा चुनाव से पूर्व लोहरदगा पुलिस ने हथियार तस्करी से पूर्व दो तस्करों को रंगे हांथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में रांची के इटकी निवासी कुंदन गोप उर्फ लंगड़ा और चिरंजीव कृष्णा शामिल है। इन लोगों के पास से पुलिस ने 5 पांच हथियार व 82 पीस जिंदा गोली जब्त किया है। उक्त जानकारी लोहरदगा एसपी हरीश बिन जमा ने दी। उन्होंने कहा कि हथियार तस्करों के जमगाई रोड से होते हुए सप्लाई की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसआईटी का गठन कर छापेमारी शुरु हुई। इस दौरान भंडरा थाना की पुलिस ने पंडरिया में आम बगान के पास से दोनों युवकों को रंगे हांथ पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने गिरोह के बाकि सदस्यों के नाम का भी खुलासा किया है। पुलिस जल्द उन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular