spot_img
Homeकारोबारहिंडाल्को सीएसआर के तहत बगडू हिल खनन क्षेत्र में 200 वृद्धजनों के...

हिंडाल्को सीएसआर के तहत बगडू हिल खनन क्षेत्र में 200 वृद्धजनों के बीच कंबल किया गया वितरित।

अनामिका भारती।लोहरदगा:हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा संचालित बगडू हिल बॉक्साइट खनन क्षेत्र में आज दिनांक 10 जनवरी 2025 को सीएसआर द्वारा 200 वृद्धजनों के बीच बढ़ती ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण में मुख्य रूप से किस्को प्रखंड प्रमुख सुचित्रा भगत, बगड़ू के खान प्रबंधक राज सिन्हा उपस्थित रहे।

मौके पर प्रखंड प्रमुख सुचित्रा भगत ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए हिंडाल्को का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने हिंडाल्को का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।खान प्रबंधक राज सिन्हा ने कहा कि हिण्डाल्को सीएसआर के माध्यम से कई विकास योजनाएं संचालित कर रही है।

कंबल मिलने से वृद्धों को ठंड से राहत मिल सकेगी।कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी भास्कर सिन्हा ने किया। आज कंबल वितरण में जामुनटोली, केंदटोली, हिसरी, बेट हट, भूसाड, दलदलिया, चांपी, नीचे बगड़ू आदि ग्राम के वृद्धजन लाभान्वित हुए।कार्यक्रम में बगड़ू मुखिया रानी मिंज, पंचायत साड़ी सदस्य बंधन भगत, सहायक प्रबंधक सुनील चौधरी, पंचम लोहरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular