spot_img
Homeकारोबारजिले में चयनित 21 धान अधिप्राप्ति केंद्रों को किया गया प्रारंभ ।

जिले में चयनित 21 धान अधिप्राप्ति केंद्रों को किया गया प्रारंभ ।

अनामिका भारती।लोहरदगा:खरीफ विपणन मौसम 2024-2025 में किसानों को धान अधिप्राप्ति कार्य हेतु 15 दिसंबर को जिला में चयनित 21 धान अधिप्राप्ति केंद्रों प्रारंभ हो गया। इस मौके पर आज सदर प्रखंड के निंगनी लैम्पस में धान अधिप्राप्ति का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि लोहरदगा नीशीथ जायसवाल और सेन्हा लैम्पस में धान अधिप्राप्ति का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि आलोक साहू, विधायक प्रतिनिधि बिशुनपुर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल, जिला सहकारिता पदाधिकारी, संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अन्य गणमान्य शामिल हुए। दोनों लैम्पसों में धान अधिप्राप्ति के शुभारंभ पर विभाग द्वारा निदेशित योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी जिसमें बताया गया कि किसानों का धान खरीद के लिए लोहरदगा जिला में दो एफपीओ और 19 लैम्पस समेत कुंल 21 धान अधिप्राप्ति केंद्र निर्धारित किये गये

हैं। इन केंद्रों पर जिला के कोई भी किसान अपना धान जमा कर उसका बेहतर मूल्य पा सकते हैं। किसानों को सरकार धान (साधारण किस्म) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये प्रति क्विंटल और राज्य सरकार की ओर से 100 रूपये प्रति क्विंटल बोनस के रूप में कुल 2400 रूपये प्रति क्विंटल का मूल्य दे रही है। ग्रेड ए किस्म के धान के लिए 2320 रूपये प्रति क्विंटल एवं 100 रूपये प्रति क्विंटल बोनस की राशि समेत कुल 2420 रूपये दे रही है। किसान इस योजना का भरपूर लाभ उठायें। अगर आप बिचौलिये के माध्यम से खुले बाजार में अपना धान औने-पौने मूल्य पर बेचते हैं तो मूल्य आपको मात्र 1700-1800 रूपये प्रति क्विंटल मिल पाता है जो कि सरकार की ओर से दिए जा रहे मूल्य से बहुत कम है। इसलिए किसान अपना धान सरकार द्वारा चयनित धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही दें और उसका उचित मूल्य पायें।2 लाख 50 हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य।इस वर्ष सरकार द्वारा लोहरदगा जिला में 2 लाख 50 हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। कुल 4068 किसानों का चयन इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए किया गया है।

सभी 21 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर जनसवेकों को पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। अधिप्राप्त किये गये धान का मिलिंग कार्य करने के लिए कमला देवी राईस मिल लोहरदगा, लोहरदगा राईस मिल भण्डरा लोहरदगा और श्रेया राईस मिल इण्डस्ट्रीज नगड़ी रांची का का चयन किया गया है।जिला में दो एफपीओ एवं 19 लैम्प्स को बनाया गया है धान अधिप्राप्ति केंद्र।जिला में धान क्रय के लिए दो किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) एवं 19 लैम्पस का चयन धान अधिप्राप्ति केंद्र के रूप में किया गया है। कुल 21 धान अधिप्राप्ति केंद्र के रूप में लोहरदगा सदर प्रखण्ड में हेसल लैम्पस लि0, निंगनी लैम्पस लि0, मन्हो लैम्पस लि0, कुडू प्रखण्ड में कोलसिमरी लैम्पस लि0, ककरगढ़ लैम्पस लि0, कुडू लैम्पस लि0, लावागाई लैम्पस लि0, चंदलासो लैम्पस लि0, किस्को प्रखण्ड में किस्को लैम्पस लि0, अरैया लैम्पस लि0, हेसापीड़ी लैम्पस लि0, खरकी लैम्पस लि0, जोड़ा सखुआ एफपीओ, सेन्हा प्रखण्ड में सेन्हा लैम्पस लि0, बुटी लैम्पस लि0, अलौदी लैम्पस लि0, सुखसंपदा एफपीओ, बदला लैम्पस लि0, कैरो प्रखण्ड में सढ़ाबे लैम्पस लि0, हनहट लैम्पस लि0 और भण्डरा प्रखण्ड में भौरो लैम्पस लि0 चयनित हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular