अनामिका भारती।सेन्हा/लोहरदगा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय गगेया के प्रांगण में संविधान दिवस के रूप मनाते हुए कार्यक्रम आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के गगेया ग्राम स्थित संचालित सरकारी विद्यालय में नेहरू युवा केंद के द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीम राव अंबेडकर को याद किया गया तथा 26 नवम्बर को संविधान दिवस के पावन अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक आकाश कुमार साहू के द्वारा रैली,पौधारोपण, सफाई जैसे अनेको कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक भगत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी मिलने के उपरांत राष्ट्र को सुचारू ढंग से चलाने हेतु संविधान का निर्माण किया गया और भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। साथ ही उन्होंने कहा इस संविधान को तैयार करने में 2 वर्ष 11 महीना 18 दिन लगे थे। जिसे डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर तैयार किया था। जो 26 नवम्बर 1949 को बन कर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसलिए प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। साथ ही कहा अपना संविधान लागू होने के पश्चात ही हम सभी देश वासियों को स्वतंत्रता का अधिकार,रहन सहन,भाषा और बोली,समानता और मौलिक अधिकार प्राप्त हुआ। संविधान के अनुसार इस देश मे रहने वाले सभी नागरिकों को नियम व अधिकार का बराबर हक मिला ।मौके पर लाल गौरव नाथ शाहदेव,आदित्य कुमार साहू,नवनीत प्रजापति,आकाश कुमार साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका और छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।
Our Visitor
0
3
9
0
9
8
Views Today : 69
Total views : 51147