spot_img
Homeकानूनव्यवहार न्यायालय परिसर में मनाया गया संविधान दिवस।संविधान ही स्वतंत्र भारत के...

व्यवहार न्यायालय परिसर में मनाया गया संविधान दिवस।संविधान ही स्वतंत्र भारत के नागरिकों को आजाद देश की नागरिक की भावना का एहसास कराता है:पीडीजे।

अनामिका भारती।लोहरदगा:व्यवहार न्यायालय परिसर, लोहरदगा में 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा श्री राजकमल मिश्रा की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया।

वहीं व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारियों व कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना को सस्वर दुहराया। वहीं प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर पूरा हुआ था। यह संविधान ही स्वतंत्र भारत के नागरिकों को आजाद देश की नागरिक की भावना का एहसास कराता है। साथ ही संविधान में दिए मौलिक कर्तव्य में नागरिकों को उनकी जिम्मेदारियों को भी याद दिलाता है। मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री सुभाष, एडीजे प्रथम श्री अखिलेश कुमार तिवारी, एडीजे द्वितीय नीरजा आसरी, सीजेएम कृष्ण कांत मिश्रा, एसडीजेएम अमित कुमार गुप्ता, कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के अधिवक्तागण, कर्मी, पीएलवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular