spot_img
Homeकानूनव्यवहार न्यायालय परिसर में हुई पीएलवीज की मासिक बैठक।

व्यवहार न्यायालय परिसर में हुई पीएलवीज की मासिक बैठक।

अनामिका भारती :लोहरदगा:व्यवहार न्यायालय, लोहरदगा परिसर स्थित सभागार में 22.10.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा सचिव राजेश कुमार के द्वारा जिले के कार्यरत पीएलवी के साथ मासिक बैठक की गई। जिसमें उन्होंने सर्व प्रथम आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपने घर, आसपास के लोगों व कार्यक्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि अपने घर, आसपास के लोगों व कार्यक्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। वहीं उन्होंने पीएलवी द्वारा किए गए कार्यों और कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जाना। वहीं उन्होंने झालसा, रांची द्वारा जारी कलेंडर के माध्यम से आयोजित होने वाले आयोजनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को डालसा द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में लोगों को बताएं। साथ ही लोगों की मदद करे। उन्होंने कहा कि लोगों की बहुत सारी समस्याएं है। वहीं समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभाग है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखें। ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान करने में सहायता हो सके। अब लोहरदगा जिले के प्रत्येक थाने में पीएलवी कि नियुक्ति हो चुकी है । मौके पर नेमहंती मिंज, मंजू खाखा, पुन्नू देवी, रवि कुमार, गौतम लेनिन, रोहित कुमार, अजहर अहमद, जितेंद्र राम, दीपक साहू, अफान खान, अनिमा एक्का, इजहार, सीमा कुमारी, छाया देवी, सुनेश्वर उरांव, दुखिता मिंज, देवमणि कुमारी, योगेंद्र राम, सारू कुंवर गोप, वीर चंद्र भगत, शाहिद हुसैन, अनीता कर्मकार, कलिंदर उरांव, जयंती देवी, प्रियांशु यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular