spot_img
Homeकानूनबिमरला में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

बिमरला में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

अनामिका भारती।लोहरदगा:बिमरला में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बिमरला में सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंडाल्को के सुरक्षा प्रमुख अनुपम बागची ने उपस्थित ट्रक चालकों को विस्तार पूर्वक खान में संभावित खतरों एवं सड़क सुरक्षा पर सुरक्षित वाहन चलाने की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने सड़क दुर्घटना के लिए नशापान कर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग को प्रमुख कारक बताया। सुरक्षा प्रमुख, (खान प्रभाग) के अजय कुमार पाण्डेय ने सुरक्षा उपकरणों की उचित प्रयोग को अति महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा पर बने कानूनों का पालन करने पर बल दिया।

उन्होंने वाहन चलाते समय गति सीमा को भी महत्वपूर्ण बताया।खान प्रबंधक किरण शंकर सिंह ने भी सभी उपस्थित ट्रक चालकों से नियम अनुकूल वाहन परिचालन की बात बताई। उन्होंने कहा कि आप अपने परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वाहन चलते समय पूर्णरूपेण नियमों का पालन करनी चाहिए।कार्यक्रम में अन्य खनन कर्मी जिनमें प्रत्युष राउत, चंद्रकांत दुबे, अनुज सिंह, प्रज्ज्वल साहू, नागेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular