जी हां, धरती पर आंवला किसी वरदान से कम नहीं है। आंवला
आकाश कुमार ईश्वर ने एक बहुत ही संतुलित विश्व का निर्माण किया है। फिर भी जीवन की कोई राह जहां काँटों से परिपूर्ण है वहीँ ना जाने कितनी ही राहें वृक्ष की शीतल छांव तले पनप रही हैं। यदि कहीं पर काला नाग अपना फन फलाए बैठा है तो कहीं चहकती हुई चिड़िया खुशियों का स्वागत करती है। इसी प्रकार यदि ईश्वर ने रोगों को अस्तित्व प्रदान किया है तो जीवन को सुखमय ओर दुख रहित बनाने के लिए रोगो उपचार के साधनों का भी निर्माण किया है। “

एक अनार सौ बीमार” यह कहावत तो आप सबने सुनी होगी, परंतु क्या कोई जानता है ऐसा कौन-सा फल है जो 100 मर्जों की एक दवा है – वह है आंवला। आंवला कोई आम फल नहीं है, यह एक औषधीय फल है। यह अनगणित अरोग्य लाभों से परिपूर्ण है।आंवला प्रकृति की ओर से हमें दिया गया एक तोहफा है जो बहुत गुणकारी है| आंवला में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, इसे खाने से आँखों की रोशनी बढती है, बालों का झाड़ना बंद होता है| आयुर्वेद की दुनिया में आंवला का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे बहुत सी बीमारी को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है| आमला में मौजूद तत्व पेट में होने वाली गैस, एसिडिटी की परेशानी दूर करते है, इसके खाने से दिमाग तेज होता है, दिल व फेफड़े मजबूत होते है, स्किन की परेशानी दूर होती है, शरीर से विषैले पदार्थ निकल जाते है, बालों को बढ़ाने अदि मे यह बहुत लाभकारी है| इसके अलावा भी आंवला के बहुत से फायदे होते है| बहुत सी बीमारी के लिए आय्रुर्वेद इसे उपयोग करता है,
पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। आंवला
भारतीय गूजबेरी या आंवला निर्विवाद रूप से पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। आवश्यक खनिज और विटामिन हमारे शरीर के कल्याण के लिए ही नहीं हैं, बल्कि कुछ सबसे आम और व्यापक बीमारियों को रोकने और प्रबंधित करने के लिए भी अनिवार्य हैं। आंवला को चाहे कच्चा खाया जाए, जूस पिया जाए, पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाएं या अचार और जैम के रूप में इस्तेमाल किया जाये यह हर तरीके से हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता ही है। आंवला विटामिन C का एक उत्कृष्ट स्रोत है , इसलिए यह हमारी इम्युनिटी, मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है

और सर्दी-खांसी सहित वायरल और बैक्टीरिया संबंधी बीमारियों को रोकता है। इसकी पौष्टिक प्रोफ़ाइल पॉलीफेनॉल श्रृंखला के साथ आती है जो कैंसर सेल के विकास के खिलाफ लड़ने के लिए जानी जाती है।आंवला ऐसे अनेक गुणों के साथ भरपूर होता है आंवला ही नहीं, आंवला जूस भी हमारे सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। अगर आप इसको गर्म करके भी खाएं तो भी इसमें मौजूद विटामिन खत्म नहीं होते। आंवला का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है और यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है।

आंवला एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल मॉडर्न मेडिसिन बनाने के लिए भी किया जाता है।
आंवला एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल मॉडर्न मेडिसिन बनाने के लिए भी किया जाता है। आंवला कई रोगों को तो दूर करता ही है साथ ही इससे स्किन और बालों को भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने वाली कई दवाओं और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में भी आंवले का प्रयोग किया जाता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आंवला को एक शक्तिशाली औषधि के रूप में जाना जाता है, जिसकी खेती प्रमुख रूप से भारत में होती है और इसलिए इसे अंग्रेजी में इंडियन गूसबेरी के नाम से जाना जाता है। यह एक वृक्ष पर लगने वाले फल के रूप में प्राप्त होता है और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए इसे जड़ी-बूटियों की श्रेणी में रखा जाता है।
